फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कबड्डी में राजगुरु ग्रुप का ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
दौराला- बड़कली ​स्थित रामकृष्ण इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी में प्वाइंट हासिल करने का प्रयास कर
विज्ञापन
रामकृष्ण इंटर कॉलेज में विद्यालय संस्थापक की स्मृति में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। बड़कली स्थित रामकृष्ण इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक सोहन लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य भुवनेश मोहन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और बच्चों को उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। बालिका जूनियर वर्ग की खो-खो स्पर्धा में सुभाष ग्रुप ने भगत सिंह ग्रुप और राजगुरु ग्रुप ने सुखदेव ग्रुप को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सुभाष ग्रुप ने राजगुरु ग्रुप को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बालिका सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुखदेव ग्रुप ने राजगुरु ग्रुप को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। बालिका प्राइमरी वर्ग में सुखदेव ग्रुप ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में तनु ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय, वैष्णवी ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग में नैना ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय, मानसी ने तृतीय स्थान पाया। प्राइमरी वर्ग की कबड्डी में राजगुरु ग्रुप ने 20-3 के अंतर से भगत सिंह ग्रुप को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में भगत सिंह ग्रुप ने 30-24 के अंतर से सुभाष ग्रुप पर जीत हासिल कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। सीनियर वर्ग में राजगुरु ग्रुप ने 30-11 के अंतर से सुखदेव ग्रुप को हराया। बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में सुभाष ग्रुप ने 14 रन से भगत सिंह ग्रुप को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप शर्मा, उमेश, अमित, ॠषिपाल, सुदेश, साहब सिंह, पवन, प्रदीप, रोहताश, प्रतिभा, दीपा, भारती, अनिता, मनीषा, हिना, सुमन, पूजा, प्रिया, सारिका आदि मौजूद रहे।

दौराला- बड़कली स्थित रामकृष्ण इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी में प्वाइंट हासिल करने का प्रयास कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें