फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी

विज्ञापन
सरधना। बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण को लेकर मंगलवार को जागरूकता रैली निक
विज्ञापन
सरधना। बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण के लिए मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन गावी संस्था के पीसीआई इंडिया द्वारा किया गया, जिसका निर्देशन क्लस्टर कोऑर्डिनेटर शबाना खातून एवं कलेक्टर कोऑर्डिनेटर मोहित कुमार ने किया। संचालन आशा कार्यकर्ता बिंदिया ने किया। जामिया अल कुरान मदरसा, गोमती नगर के बच्चे रैली में शामिल रहे और लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। उद्घाटन जीशान कुरैशी ने किया। रैली गोमती नगर और गढ़ी खटीकान की गलियों से होकर गुजरी। रैली के दौरान बच्चों ने संदेश दिया कि जन्म से लेकर पांच वर्ष की आयु तक सात चरणों में टीकाकरण कराकर बच्चों को पोलियो, टीबी, काली खांसी, गलाघोंटू, टिटनेस, पीलिया, हिब, निमोनिया, खसरा और रूबेला सहित 11 गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित किया जा सकता है। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता बिंदिया, वार्ड सभासद कविता, कारी तनसीर आलम, गावी-पीसीआई के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर मोहित कुमार एवं शबाना खातून मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें