फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 किलो की कांवड़ लेकर पहुंचे राजस्थान के कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हाईवे पर सुबह और शाम कांवड़िया दिखने शुरू हो गए है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के कांवड़ियों ने श्रावण मास के प्रथम दिन जल उठाया था। जिनमें ज्यादातर कांवड़िया मेरठ पहुंच चुके हैं। हालांकि अभी बहुत से कांवड़िये ऐसे भी हैं जो हाल के तीन से चार दिन में मेरठ पहुंचे। मंदिर समिति और कांवड़ शिविर संचालकों के अनुसार 24 जुलाई से हाईवे पर केसरिया सैलाब उमड़ पड़ेगा। उधर, नहर पटरी मार्ग कांवड़ियों की संख्या में इस साल इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से शनिवार को फैजाबाद के कांवड़िया पहुंचे। शिविर न होने के कारण दोपहर में राजू, लक्की और दीपक ने जटौली फ्लाई ओवर स्थित एक चाय की दुकान पर विश्राम किया। राजू ने बताया कि वह पांचवीं बार कांवड़ ला रहा हैं। वहीं, लक्की की यह तीसरी कांवड़ है। उधर, हाईवे पर नोएडा के आठ से दस युवकों की टीम भी थी। जिनमें विकास और अनुज ने लगभग 180 किलो की कांवड़ उठाई थी। अन्य युवकों के पास घटते हुए क्रम में कांवड़ थी।
हाईवे के गुजरने वाले कुछ कांवड़िये मेहंदीपुर बालाजी, अजमेर, हरियाणा के पलवल जा रहे है। लाखन ने बताया कि वह तीसरी कांवड़ ला रहा है। जो सत्तर किलो की है। हालांकि पूर्व में वह 100 किलो की कांवड़ लाया था। उधर, यशवीर उसके साथ झूला कांवड़ लेकर चल रहा था। दिल्ली शाहबाद डेरी क्षेत्र के कांवड़ियों में रोहित की टीम थी। रोहित ने बताया कि वह सात बार कांवड़ ला चुका है। उसके साथ चल रहे आकाश दो बार, सूरज चार बार और विपिन भी चार बार कांवड़ ला चुका है। सूरज ने बताया कि वह अस्सी किलो की कांवड़ ला रहा है। वह 13 को हरिद्वार से जल लेकर चले थे। 29 जुलाई तक वह अपने शिवालय में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें