यूपी के मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात वहलना चौक के पास बाइक सवार प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों प्रेमी युगल हैं, जो पानीपत के निवासी हैं। दोनों घर से भाग कर आए थे ।
शनिवार देर रात वहलना चौक पर बाइक पर पहुंचे एक युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों वहीं गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया।
शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम नवीन पुत्र बरकरी और युवती ने अपना नाम मीनाक्षी पुत्री देवेंद्र निवासी पानीपत बताए हैं। दोनों की उम्र करीब 22 साल है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों अनुसूचित जाति के हैं। दोनों प्रेम प्रसंग के चलते पानीपत से भागकर आए हैं। इस संबंध में पानीपत पुलिस को सूचना दे दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/