राजर्षि टंडन से करें सीएए, अनुच्छेद 370 की पढ़ाई
मेरठ। कश्मीर से अनुच्छेद 370 क्यों हटाया गया। सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट, अनुच्छेद 35ए क्या है और इसे कश्मीर से क्यों हटाया गया इन सभी गंभीर विषयों की पढ़ाई अब युवा करे सकेंगे। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इस सत्र से इन तीनों विषयों पर पाठ्यक्रम प्रारंभ कर रहा है। राजर्षि टंडन विवि देश का पहला ऐसा विवि है जो ये पाठ्यक्रम प्रारंभ कर रहा है।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विवि इस सत्र से 101 नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। नए पाठ्यक्रमों की जानकारी विवि के इस्माईल नेशनल डिग्री कॉलेज मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में दी गई। कें द्र की क्षेत्रीय निदेशिका डॉ. पूनम गर्ग ने बताया कि इस सत्र से तमाम नए पाठ्यक्रम प्रारंभ हो रहे हैं। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले अध्ययन केंद्रों में अभ्यथी ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए प्रवेश ले सकते हैं। सीएए, अनुच्छेद 370, अनुच्छेद 35ए पर प्रमाणपत्र कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई भी बारहवीं पास अभ्यर्थी भाग ले सकता है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में इन सभी गंभीर मुद्दों के प्रति जागरुकता फैलाना है। इन पाठ्यक्र मों में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विवि की बेवसाइट पर या टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।