फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी की बेटी 'पलक' बॉलीवुड में मचाएगी धूम, देखें तस्वीरें

Wed, 28 Jun 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेता राजा चौधरी की बेटी पलक तिवारी
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन टू के रनरअप बनकर चर्चा में आए भोजपुरी अभिनेता और मेरठ निवासी राजा चौधरी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। अजंता कॉलोनी निवासी राजा चौधरी के बाद उनकी बेटी पलक अब बॉलीवुड में मेरठ का नाम रोशन करने जा रही हैं।
विज्ञापन


पलक की मां श्वेता तिवारी भी पर्दे पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं। हाल में वह अपनी मां अभिनेत्री श्वेता तिवारी के साथ मुंबई में रहती हैं। 08 अक्तूबर 2000 में मेरठ में जन्मी पलक फिल्म क्विकी से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। 2017 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में पलक फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के फेम कलाकार दर्शिल सफारी के साथ नजर आएंगी। दर्शील और पलक की यह पहली फिल्म होगी। फिल्म क्विकी में पलक प्रियांशी वाधवा का किरदार निभाएंगी। पलक ने फिल्म के लिए हॉट फोटोशूट कराया है। पलक को सनी देओल के बेटे करण की फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ के ऑडिशन में बुलाया था।
विज्ञापन

राजा-श्वेता में नहीं रिश्ता

बॉलीवुड में एंट्री करेंगी पलक तिवारी
राजा चौधरी और अभिनेत्री श्वेता तिवारी की शादी 1998 में हुई थी। अजंता कालोनी निवासी राजा चौधरी और श्वेता तिवारी में 2012 में तलाक हो गया। आपसी विवाद के कारण दोनों अलग हो गए। हालांकि नच बलिए सीजन टू में राजा चौधरी और श्वेता तिवारी एक साथ नजर आए थे। 

सीरियल, फिल्में और रियलिटी शो भी किए
राजा चौधरी बिगबॉस सीजन टू के बाद रियलिटी शो ‘जोर का झटका टोटल वाइप आउट’ में दिखे। सीरियल आने वाला पल, कहानी चंद्रकांता के अलावा फिल्म दाल में कुछ काला है में नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह पर्दे से आउट हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें