फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश का पानी घरों में घुसा, ग्रामीण परेशान

Mon, 04 May 2026 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
किला परी​क्षितगढ के गांव खजूरी में पुलिया निर्माण के दौरान पानी की निकासी न होने पर रास्तों मे 
विज्ञापन
गांव खजूरी में पुलिया निर्माण चलने से जलनिकासी न होने से बनी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला परीक्षितगढ मार्ग स्थित गांव खजूरी में दो माह से पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों का आरोप है कि यहां पानी निकासी की व्यवस्था न होने से रविवार रात हुई बारिश का पानी सड़क और घरों में भर गया।
ग्रामीणो का कहना है कि पानी के साथ साथ जहरीले कीट और सांप भी घरों में घुस गए। ग्रामीण मनवीर सिंह, सचिन कुमार, बिन्नू शर्मा, कृष्णवीर, विरेंद्र कुमार, अदि का कहना है कि पुलिया निर्माण के दौरान लोगो ने अलग से पानी निकासी के लिए पाइप दबाने की मांग भी थी, लेकिन ठेकेदार ने पानी की निकासी की पूरी व्यवस्था करने का आश्वान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रामानंद शर्मा ने बताया कि उसके घर मेंगंदा पानी भर जाने के कारण रातभर उसके मवेशी पानी में खड़े। ग्रामीणों ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने पानी निकासी कराने का आश्वासन दिया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

किला परीक्षितगढ के गांव खजूरी में पुलिया निर्माण के दौरान पानी की निकासी न होने पर रास्तों मे 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें