फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुबह से ही लगी बारिश की झड़ी, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। लोगों को मार्च में भी ठंड का एहसास हो रहा है। फिलहाल बारिश कुछ फसलों के लिए फायदेमंद है। मगर खेतों में पानी भरने से सरसों की फसल को नुकसान है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बेमौसम बारिश ने सरसों की फसल प्रभावित कर दी है। ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। ऐसे में मुस्लिम युवाओं और बच्चों को ये चिंता सता रही है कि कहीं ईद पर बारिश मजा किरकिरा न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें