फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झुलसा देने वाली गर्मी के बीच सहारनपुर में राहत की फुहारें, मेरठ में बरस रही आग

Thu, 06 Jun 2019 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में जहां एक तरफ आसमान से आग बरस रही है वहीं सहारनपुर जिले में लोगों को  राहत की फुहारें नसीब हुईं। यहां गुरुवार को तपत मौसम से थोड़ी राहत मिली। यहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। 

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं मेरठ में समेत पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिन में लू के थपेड़ों और उमस से लोग हाल बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कें भी सूनी नजर आ रही हैं।

Trending Videos

आसमान से बरसी आग से इंसान से लेकर पशु पक्षी तक परेशान हैं। बुधवार सुबह से ही धूप तेज थी। कूलर और पंखे भी जवाब दे रहे है। मौसम कार्यालय पर बुधवार का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

अधिकतम आर्द्रता 57 व न्यूनतम 27 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले दिन की तुलना में दिन के तापमान में 2.8 डिग्री की और रात के तापमान में .3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 

दिन में हवा की गति चार किमी प्रति घंटा रही, जबकि शाम के समय हवा शांत रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

अभी ऐसे ही रहेगा मौसम
मौसम में अभी बदलाव के आसार नहीं है। मौसम ऐसे ही गर्म बना रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। -डॉ. एन सुभाष मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर

पिछले पांच दिनो का तापमान
तारीख    अधिकतम     न्यूनतम
1 जून     38.7      26.1
2 जून     38.7      27.4
3 जून    38.6     25.6
4 जून    38.6     25.7
5 जून    41.2     26.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें