फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 06 Jun 2018 07:36 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम का मिजाज फिर बदला। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बागपत जिले के कई हिस्सों में बरसात हुई। बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा गांव के जंगल में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि उसका भाई दहशत में बेहोश हो गया। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


पुरा गांव निवासी जबर सिंह का 22 वर्षीय बेटा राजू खेती बाड़ी का काम करता था। बुधवार की सुबह वह अपने भाई मोनू व सोनू के साथ खेत में काम करने गया था। मोनू ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग तीनों भाई नाली साफ कर रहे थे, तो इसी समय मौसम खराब हो गया। आसमान में काले बादल छा गए। बिजली कड़कने लगी और बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज चमक उत्पन्न हुई और उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। थोड़ी देर बाद जब उनकी आंख खुली तो राजू के नाक से खून बह रहा था। भाई सोनू भी बेहोश था। सोनू को होश आया तो वे बड़े भाई राजू को उठाकर बालैनी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू की बिजली गिरने से मौत हुई है। 

पढ़ें : हादसा: 'रेस' लगा रहे किशोरों को कार ने कुचला, दो सगे भाई समेत 3 की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। राजू अविवाहित था। बिजली गिरने की सूचना पर कानूनगो और लेखपाल पहुंचे और परिजनों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें