फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश ने खोली पालिका के विकास कार्यों की हकीकत

विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड पर नगर पालिका के सामने रास्ते पर फैली कीचड़। संवाद
विज्ञापन
- ईओ ने जल निगम पर डाली जिम्मेदारी, बोर्ड बैठक में भी सभासद उठा चुके हैं सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत सामने आ गई। नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने सड़क पर कीचड़ फैल गई। इससे दिनभर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन के बीच निकलना पड़ा।
कई लोग फिसलकर गिरने से बचे। इस समस्या ने सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा बना रहा। सभासद इस समस्या को लेकर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में भी सवाल उठा चुके हैं। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। फिलहाल बारिश के बाद पैदा हुई इस समस्या से राहगीर परेशान हैं। जिम्मेदार विभागों के बीच जवाबदेही का सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने समस्या के लिए जल निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने समस्या से पालिका की जिम्मेदारी अलग करते हुए गेंद जल निगम के पाले में डाल दी। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई कराई गई थी। अव्यवस्था के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें