फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुराली में रालोद ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव कुराली में रालोद की बैठक में उप​स्थित ग्रामीण फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव कुराली में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत करने और ग्रामीणों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि रणवीर दहिया ने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों, युवाओं और सभी वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलने की बात कही। दहिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन को हर गांव और बूथ स्तर तक एकजुट होकर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और किसानों की स्थानीय समस्याओं को उठाने की आवश्यकता बताई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर सुरेंद्र सिंह और संचालन रविभारत चिकारा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें