फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश से मौसम खुशनुमा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन हुआ कम। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। सितंबर के अंतिम दिन और अक्तूबर की शुरुआत में भी प्रचंड गर्मी पसीने छुड़ा रही थी। सोमवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। देर शाम तक बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार को मौसम सुबह से ही बदला-बदला नजर आया। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान पर बादल मंडराते रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन दोपहर में आसमान पर काले बादल छाए और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश ने गर्मी से राहत दी और मौसम खुशनुमा हो गया। इस बारिश से गुलाबी ठंड सुबह व शाम के समय दस्तक देगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मंगलवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें