हर ट्रिप के बाद होगी धुलाई
हर ट्रिप के बाद कोचिंग रेक की बाहरी धुलाई के लिए उच्च दबाव जेट मशीन और सफाई एजेंटों के साथ उनकी गहन सफाई की जा रही है। कोचों के अंदर भी सघन सफाई की जा रही है। यात्री संपर्क क्षेत्रों जैसे कि कुंडी, खिड़की, हैंड रेलिंग, मुख्य द्वार और शौचालयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
समारोह में जाने से परहेज करें लोग
कलक्ट्रेट में मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें निर्देश दिए गए कि जनता से अनुरोध किया जाए कि समारोह में जाने से परहेज बरता जाए। अगर किसी को खांसी-जुकाम और बुखार है तो वह घर पर ही रहे।
सभी को बार-बार साबुन से हाथ धोने के लिए जागरूक किया जाए। अस्पतालों में फ्लू डेस्क स्थापित किए जाएं और कोविड-19 रोग से बचाव को दस्तक अभियान से जोड़ा जाए। लोगों में यह भी प्रचार प्रसार करने की हिदायत दी गई कि मास्क की आवश्यकता सिर्फ संक्रमित व्यक्तियों और उनकी चिकित्सा करने वाले चिकित्सा कर्मियों को ही है। सामान्य स्वास्थ्य व्यक्तियों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है।