फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलवे के कमल चावला ने मेरठ के शावेज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में चल रही ऑल इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश, रेलवे के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वर्ल्ड स्नूकर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता कमल चावला ने लगातार दूसरे दिन मैच जीता। उन्होंने मेरठ के शावेज को 4-1 से हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई और फाइनल की ओर एक कदम और बढ़ाया। बुधवार को उन्होंने 144 का ब्रेक लगाया था। इससे पूर्व में हुए मैचों में अनुज ने पारस को 4-2 से हराया। दूसरे मैच में लक्ष्मण रावत ने अरबाज को 4-2 से हराया। तीसरे मैच में रेलवे के पुष्पेंद्र ने लखनऊ के सुभाष को 4-1 से हराया। चौथे मैच में लखनऊ के आदित्य मेहता ने वर्ल्ड स्नूकर में कांस्य पदक विजेता मलकीत सिंह रेलवे को 4-2 से हराया। पांचवें मैच में कमल चावला ने जीत प्राप्त की। छठे मैच में रेलवे के फैजल ने विनायक को 4-0 से हराया। सातवें मैच में लखनऊ के आयुष मित्तल ने हरियाणा के दिग्विजय को 4-2 से हराया। आठवें मैच में रेलवे के मोहम्मद हुसैन ने उत्तराखंड के शैलेंद्र को 4-1 से हराया। इस दौरान अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के सचिव अमित, संयोजन सचिव आनंद अरोरा, बिलियर्ड सचिव अंशुल अग्रवाल, ईशू अग्रवाल, अशोक सचदेवा, पीके गोयल, संजय शर्मा, संजय राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पाकिस्तान के असजद इकबाल को हराकर जीता था स्वर्ण
भारतीय खिलाड़ी कमल चावला ने सितंबर में मंगोलिया में हुई आईबीएसएफ विश्व पुरुष 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान के असजद इकबाल ने 6-2 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अपना पहला आइबीएसएफ विश्व 6 रेड खिताब हासिल किया था। मलकीत सिंह ने इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। दोनों खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को अलेक्जेंडर क्लब में खेल का प्रदर्शन किया। कमल ने लगातार दूसरे दिन जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें