फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway team reached Meerut, practiced

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की टीम मेरठ पहुंची, किया अभ्यास
विज्ञापन

मेरठ। यूपी और रेलवे की टीम में 16 साल बल्लेबाजी का दम दिखा चुके लखनऊ के 55 वर्षीय यूसुफ अली खान रेलवे की टीम को धार देंगे। शनिवार को रणजी मैच के लिए रेलवे की टीम मेरठ के होटल कंट्री इन पहुंची। दूसरे सेशन में रेलवे के खिलाड़ियों ने भामाशाह पार्क में नेट अभ्यास किया। इस मैच में रेलवे के कप्तान करन शर्मा को घरेलू मैदान का भरपूर लाभ मिल सकता है।
भामाशाह पार्क में 9 दिसंबर से यूपी और रेलवे के बीच रणजी का पहला मुकाबला होना है। इसके लिए यूपी की टीम दो दिन से अभ्यास कर रही है। शनिवार को रेलवे की टीम भी भामाशाह पार्क पहुंची और नेट पर अभ्यास किया। रणजी मैचों में यूपी से छह साल और रेलवे से 10 साल बल्लेबाजी करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ अली खान रेलवे टीम के बल्लेबाजी कोच हैं। वह दो साल से कोचिंग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे की टीम में पहले से ज्यादा बदलाव हैं। टीम रणजी ही नहीं, मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी क्वालीफाई करने में कामयाब रही है। यूसुफ अली खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 64 मैचों में 4531 रन बनाये हैं। वहीं गेंदबाजी कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरविंदर सिंह ने कहा कि रेलवे की टीम में अधिकतर नये खिलाड़ी हैं। करन शर्मा सहित दो ही खिलाड़ी सीनियर हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों पर ही जीत का दारोमदार होगा। हालांकि यूपी टीम में भी ज्यादातर खिलाड़ी नये हैं। ऐसे में कांटे का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

दोनों कप्तानों की पिच पर नजर
यूपी टीम के पास अंकित राजपूत व इम्तियाज अली जैसे गेंदबाज हैं तो रेलवे के पास करन शर्मा जैसे स्पिनर। विदर्भ टीम के बाद रेलवे में वापसी करते हुए करन शर्मा ने टीम को मजबूती दी है। रणजी के पहले मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। अभ्यास के दौरान दोनों कप्तान पिच को पढ़ने के लिए लगातार उस पर नजर गढ़ाए थे। उन्हें पता है मैच में पिच को परखने की कला ही मैच में जीत की दहलीज पर ले जा सकती है।
रेलवे की 15 सदस्यीय टीम
करन शर्मा (कप्तान), मंगल मंगरू, प्रथम सिंह, अरिदंम घोष, नितिन बिल्ले, दिनेश मोर, हर्ष त्यागी, शिवेंद्र सिंह, अविनाश यादव, टी-प्रदीप, अमित मिश्रा, प्रदीप सांगवान, करन ठाकुर, विक्रम राजपूत, ए विर्क। गेंदबाज कोच हरविंदर सिंह, बल्लेबाजी कोच यूसुफ अली खान।
विज्ञापन

केक काटकर पैरी की दी बधाई
यूपी टीम के बैटिंग कोच परिवंदर उर्फ पैरी की शादी की सालगिरह पर पवेलियन में केक काटा गया। केक काटते समय यूपी टीम के खिलाड़ी और एमडीसीए के पदाधिकारी मौजूद रहे। यूपी के खिलाड़ियों और एमडीसीए सदस्यों ने परविंदर को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें