अलावलपुर इदरीशपुर स्टेशन पर कांट्रेक्टर के काम छोड़ने से बनी समस्या
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अलावलपुर इदरीशपुर रेलवे स्टेशन पर करीब एक माह से टिकट खिड़की बंद है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंद खिड़की का फोटो भी यात्री सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।
अलावलपुर इदरीशपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री का रेलवे ने ठेका छोड़ा हुआ है। ठेकेदार करीब एक माह से टिकट बिक्री नहीं कर रहा है, इस कारण खिड़की बंद है। खिड़की पर रेलवे ने एप का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिसके माध्यम से यात्री ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। खिड़की बंद रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंद खिड़की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजीव, प्रवीण, सचिन, अमित आदि लोगों का कहना है कि लंबे समय से खिड़की बंद है।
इस कारण लोगों को परेशानियों का समना करना पड़ता है। इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से भी कर चुके हैं मगर आज तक समाधान नहीं हुआ है। काफी लोगों को एप से टिकट खरीदने की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अधिकारियों को स्टेशन पर टिकट देने की सुविधा करनी चाहिए। टिकट नहीं मिलने के कारण लोगों को मजबूरी में बस के माध्यम से अपने गंतव्य तक जाना पड़ता है।
वर्जन -
टिकट की बिक्री कम होने के कारण कांट्रेक्टर ने काम छोड़ दिया। यात्री एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं, जिस पर तीन प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। यात्रियों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। राज रतन सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रेलवे