फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। साप्ताहिक पैठ में नोएडा क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल दिलशाद पर हमला करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

टेलीफोन एक्सचेंज के पास रहने वाले हेड कांस्टेबल दिलशाद ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात ड्यूटी से घर जाते समय खत्ता रोड पर साप्ताहिक पैठ में भीड़ लगी हुई थी। वहां एक कार से ई-रिक्शा से टकरा गई। इस पर दो युवकों ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर रहे थे। उन्होंने बीच-बचाव कराया तो कार सवार जोगेंद्र बली, प्रशांत और एक अज्ञात ने सरिये से हमला कर दिया। सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र के खिलाफ हत्या समेत 21 मामले दर्ज हैं। उसकी हालत ठीक होने पर उसे जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें