फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पैनल से बिजली बचाएगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे ने लाखों रुपये और बिजली बचाने का इंतजाम कर लिया है। इसके लिए दो महीने से सिटी स्टेशन पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। हर वर्ष सिटी स्टेशन पर 50 लाख रुपये से अधिक की बिजली खर्च हो जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे मंत्रालय की ओर से सिटी स्टेशन पर 250 केवीए का सोलर पैनल लगाया गया है। इसे शुरू कराने के लिए बिजली विभाग से वार्ता चल रही है। सुबह के समय इन्हीं सोलर पैनल के जरिए सिटी स्टेशन पर बिजली संचालित होगी।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता मनोज चौधरी ने रेलवे से बिजली पर खर्च होने की सूचना मांगी थी। इसके बाद रेल मंत्रालय ने उन्हें पूरा डाटा उपलब्ध कराया। इसमें एक वर्ष का बिजली खर्च औसतन 50 लाख रुपये आता है। पांच सालों के आंकड़ों में बिजली बिल पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए। जिससे रेलवे को बिजली पर अधिक खर्च करना पड़ा।
एलईडी लाइटें लगाईं गईं
सिटी स्टेशन पर बिजली की खपत कम करने के लिए एलईडी लाइटें लगाईं गईं हैं। प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक एलईडी लाइटों से रात के समय सिटी स्टेशन जगमगाया रहता है। कार्यालयों में भी एलईडी बल्ब लगाए गए। आमतौर पर दिन में कई बार लाइटें जलने से बिजली की खपत बढ़ती है।
विज्ञापन

285 केवीए बिजली की जरूरत
सिटी स्टेशन पर 285 केवीए बिजली की जरूरत है। ऑनलाइन सोलर पैनल को 250 केवीए का लगाया जा रहा है। इससे ही कुल बिजली को संचालित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे कॉलोनी में भी 300 केवीए बिजली की जरूरत है। यहां भी जल्द सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष बिजली बिल
2013 62 लाख 38 हजार 626
2014 67 लाख 40 हजार 212
2015 81 लाख 7 हजार 656
2016 73 लाख एक हजार 336
2017 58 लाख 65 हजार 882
2018 69 लाख 17 हजार 646
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें