फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अधिकारीगण कृपया ध्यान दें... मुसीबत बना अधूरा मोहिउद्दीनपुर फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर में रेलवे लाइन के ऊपर खरखौदा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु दो साल बाद भी आकार नहीं ले पाया है। जनता के लिए लाइफलाइन के नाम से पहचान रखने वाला यह मार्ग अब दुश्वारियों और जाम के लिए पहचाना जाने लगा है। सेतु निगम ने भले ही फ्लाईओवर का कार्य 85 प्रतिशत पूरा कर लिया हो, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी से रेलवे ने अभी तक यहां अपने हिस्से का काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर में खरखौदा मार्ग स्थित रेलवे फाटक नंबर 19 सी पर जाम की समस्या सेे निजात दिलाने के लिए सरकार ने दो लेन का फ्लाईओवर निर्माण करने का निर्णय लिया। 5010.4 लाख रुपये का बजट जारी करते हुए 27 फरवरी 2023 को फ्लाईओवर की नींव रखी। उस समय ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और अधिकारियों ने जनता को दो साल के अंदर फ्लाईओवर सौंपने का वादा किया था। जनता को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें मोहिउद्दीनपुर रेलवे फाटक पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। दो साल बीतने के बाद भी जनता के लिए अधिकारियों का यह वादा केवल सपना ही बनकर रह गया है। फ्लाईओवर तो मिलना दूर, जाम से मुक्ति नहीं मिली है।

रेलवे और सेतु निगम को करना है निर्माण मोहिउद्दीनपुर में मेरठ-दिल्ली रेल मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण की जिम्मेदारी रेलवे और उत्तर प्रदेश सेतु निगम के पास है। सेतु निगम ने रेलवे लाइन के दोनों ओर लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। रेलवे ने अभी तक फ्लाईओवर की नींव तक नहीं रखी है। अमर उजाला टीम ने मौके पर पहुंचकर यहां से गुजरने वाले लोगों से दर्द जाना।
विज्ञापन


जनता के लिए लाइफ लाइन है मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग
मोहिउददीनुपर-खरखौदा मार्ग दिल्ली रोड को हापुड़ रोड से जोड़ता है। मार्ग किनारे मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल है। जिससे मोहिउद्दीनपुर, बहादुरपुर, सैदपुर, हुसैनपुर, धंतला, डीलना, भूड़बराल आदि गांवों के किसान जुड़े हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। जिनमें प्रतिदिन हजारों लोगों को फाटक पर जाम से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली रोड से जो लोग खरखौदा होते हुए हापुड़ या मेरठ जाना चाहते हैं, उनके लिए यह मार्ग लाइफ लाइन के रूप में है। रेलवे के अधिकारियों ने सुविधा देने से पहले ही दर्द बांट दिया है।

फाटक पर रोज जाम में फंसता हूं
इससे तो फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने से पहले ही अच्छे थे। फाटक पर प्रतिदिन कई किमी. लंबा जाम लगता है। मैं हर राेज जाम फंसते हैं। - सुमित, बहादुरपुर
दो साल में भी नहीं बना पाए फ्लाईओवर
- दो साल बीत चुके हैं। मोहिउद्दीनपुर के आसपास के गांवों की जनता को परेशान होते हैं। किसी को जनता की परवाह नहीं है। फाटक बंद होते ही जाम लगता है।
- विकास चौधरी, सैदपुर

फ्लाईओवर अधूरा और सड़क भी टूटी
फ्लाईओवर पूरा नहीं किया तो कम से कम सड़क तो बना दें। टूटी सड़क ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। यही हाल रहा तो क्षेत्र से पलायन करेंगे।
- मनीष वर्मा, भूड़बराल।

टूटी सड़क और धूल के गुबार से मिले छुटकारा
हमारा मकान मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर है। फ्लाईओवर का निर्माण, टूटी सड़क के कारण हर समय धूल का गुबार रहता है। सांस तक नहीं ली जाती। समस्या से छुटकारा मिलना चाहिए।
- नरेंद्र चौधरी, मोहिउद्दीनपुर

85 प्रतिशत कार्य पूरा, रेलवे को लिखे पत्र
रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी बनाने की जिम्मेदारी रेलवे की है। लगातार रेलवे से पत्राचार कर रहे हैं। सेतु निगम अपने हिस्से का 85 प्रतिशत कार्य पूरा कर चुका है। तीन माह के भीतर कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रित्विक श्रीवास्तव, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम मेरठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें