फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलवे अधिकारियों ने दिया नाला निर्माण कराने का आश्वासन

विज्ञापन
दौराला- सकौती में बैठक करते व्यापारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
सकौती बाजार में अंडरपास के निकट नाला निर्माण नहीं होने पर व्यापारियों ने की बैठक
विज्ञापन

किसान नेता भी शामिल हुए, रेलवे अधिकारियों से फोन पर वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती बाजार में अंडरपास के निकट नाला निर्माण नहीं होने से हो रही परेशानियों के चलते शनिवार को व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में किसान नेता भी पहुंचे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। अधिकारियों ने अंडरपास का निर्माण पूरा होते ही नाला निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक जयकुमार के आवास पर आयोजित हुई। इसमें नाला निर्माण कार्य नहीं किए जाने से होने वाली समस्या पर चर्चा की गई। कहा गया कि बरसात के समय में जलभराव से व्यापारियों को जूझना पड़ता है। उपभोक्ता उनके प्रतिष्ठान तक नहीं आ पाते। इसका असर कारोबार भी हो रहा है। किसान नेताओं ने रेलवे अधिकारी से फोन पर वार्ता की और अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाले का निर्माण नहीं हुआ तो वह धरना देने पर विवश होंगे। अधिकारी आरके उप्पल ने आश्वासन दिया कि अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और यह निर्माण पूरा होते ही नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान मोनू, वंश, विकास, प्रमोद, दिनेश, साकिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें