फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में रेलवे कर्मचारियों की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में रेलवे कर्मचारी लामबंद
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे में हो रहे निजीकरण के विरोध में कर्मचारी यूनियन लामबंद हो गई हैं। दिल्ली से लखनऊ के बीच शुरू हुई तेजस ट्रेन के विरोध में रेलवे कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं। इसके चलते बुधवार को सिटी स्टेशन पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम किया।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष विजयकांत शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को गलत बताया। शाखा सचिव सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि अगर हम अब नहीं चेते तो इसके परिणाम भयानक होंगे। इसके लिए हमें मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करना होगा। उन्होंने कहा कि खानपान में भी रेलवे निजीकरण की तरफ बढ़ रहा है। वहीं, सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने कहा कि वॉट्सएप से निकलकर जमीन पर काम करना होगा। इस मौके पर सीमा शर्मा, राजीव कुमार, वरूण, अनुज त्यागी, परवेंद्र, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें