फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलवे कर्मी और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र की एक युवती ने रेलवे कर्मचारी सहित तीन लोगों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार खरखौदा निवासी एक व्यक्ति का उसके घर आना-जाना था। मई 2023 में आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले गया जहां अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि तीनों ने अश्लील वीडियो लिया और ब्लैकमेल कर पिछले तीन साल से उसका यौन शोषण कर रहे हैं। जनवरी 2026 में आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

होटल में वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म
मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र में एक युवती ने होटल मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि अगस्त 2025 में वह अपने परिचित के साथ एक होटल गई थी जहां होटल मालिक ने चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के नाम पर आरोपी ने उसे बुलाया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपों की सत्यता जांची जा रही है।



मनचलों के खौफ से छात्रा ने छोड़ा कॉलेज

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र में एक परिवार के छह दबंगों ने छात्रा का जीना मुहाल कर दिया है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का आरोप है कि आरोपी जबरन उससे अपने परिवार के एक युवक से शादी करने का दबाव बना रहे हैं। आए दिन की छेड़खानी और धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है और वह घर में कैद होने को मजबूर है। पीड़िता के पिता ने एसएसपी से सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ किठौर प्रमोद सिंह मामले की तहकीकात कर रहे हैं।
विज्ञापन




शादी का झांसा देकर यौन शोषण और मारपीट

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने रोहटा रोड निवासी युवक पर प्यार के जाल में फंसाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा किया था, लेकिन जब जनवरी 2026 में उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उसे बेहरमी से पीटा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने संबंधित थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें