फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन के उच्चीकरण की घोषणा पर आतिशबाजी

Fri, 26 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री ने बजट में क्षेत्र के लोगों की मांग के मद्देनजर खरखौदा स्टेशन के उच्चीकरण की घोषणा की। उन्होंने स्टेशन पर प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए बजट में प्रावधान किया है।
विज्ञापन


इस पर क्षेत्रवासियों और भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को बस स्टैंड पर अतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा के प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी के नेतृत्व में बीती 16 फरवरी को खरखौदा कस्बा तथा क्षेत्र के लोगों ने प्रतिनिधिमंडल रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी।

उन्होंने मुरादाबाद डिवीजन अंर्तगत मेरठ-खुर्जा सेक्शन पर खरखौदा स्टेशन के उच्चीकरण की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल ने खरखौदा स्टेशन पर प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज नहीं होने से यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत कराया था। वहीं, प्लेटफार्म, ट्रैक पर फुट ओवरब्रिज बनवाने और स्टेशन पर संगम, नौचंदी तथा राज्यरानी आदि ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की थी।
विज्ञापन


रेल मंत्री द्वारा बजट में खरखौदा स्टेशन पर प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज समेत अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया गया। बजट में स्टेशन के लिए 4 करोड़ 56 लाख रुपये स्वीकृत हुए है। प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री, रेल राज्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार जताया।

इस दौरान राजेश्वर छतरी, डा. संजय प्रजापति, रामनिवास त्यागी, ऋषि त्यागी, रवि त्यागी, राजीव त्यागी, फिरेराम गुर्जर, विशांत त्यागी, दिनेश त्यागी, प्रशांत त्यागी, जयप्रकाश त्यागी, अतुल त्यागी, अशोक त्यागी, नितिन त्यागी, रवींद्र गुर्जर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें