फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक ने उजागर की गजराज की दावेदारी

Thu, 25 Feb 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बादलपुर निवासी गजराज सिंह नागर अब खुलकर सामने आ गए हैं। बुधवार को उन्हें बसपा जिला कार्यालय पर किठौर विधानसभा की कार्यकारिणी से रूबरू कराया गया। उन्होंने सबसे बात की और पूरा इशारा किया कि किठौर में वे ही प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती के गांव बादलपुर के गजराज सिंह नागर को पार्टी किठौर से विधानसभा चुनाव लड़ाने के चक्कर में हैं। लगभग फाइनल हो चुका है और बस घोषणा होनी बाकी है। बसपा सरकार में भी गजराज को पार्टी आला कमान ने उप्र राज्य निर्माण निगम का उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। गुर्जर वोटों के चलते पार्टी गुर्जर को ही किठौर से लड़ाना चाह रही है। समीकरण दलितों के साथ-साथ गुर्जरों को साधने का है।

बुधवार को गजराज सिंह मेरठ पहुंचे। जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने किठौर विधानसभा की कार्यकारिणी के सदस्यों से उनका परिचय करवाया। गौरतलब है कि यहां से बसपा ने पूर्व मंत्री लखीराम नागर को उम्मीदवार घोषित कर रखा था। लेकिन अब पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाने से इंकार कर रही है। विदित हो कि अमर उजाला पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि इस बार किठौर से गजराज को टिकट दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें