फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपी एंबुलेंस चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश

Thu, 27 Nov 2025 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार में निजी अस्पताल में मरीज का उपचार कराने का ठेका लेने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल में भर्ती मरीज मुकेश कुमार का एंबुलेंस चालक तुषार ने 25 हजार रुपये में एक अस्पताल में उपचार कराने का ठेका लिया था। 90 हजार रुपये का बिल आने पर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने कमिश्नर, डीएम, एसएसपी व सीएमओ को मामले की जानकारी दी। जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर तुषार और अस्पताल पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी तुषार के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी हरद्वारी लाल ने मेडिकल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटे मुकेश की लकवाग्रस्त होने की वजह से तबीयत खराब चल रही है। 15 नवंबर को परिजनों ने हरिद्वारी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। 16 नवंबर को एंबुलेंस चालक तुषार ने हरिद्वारी से एक निजी अस्पताल में 25 हजार रुपये में बेटे के इलाज की बात बताई थी। तुषार के कहने पर परिजन मुकेश को लेकर निजी अस्पताल लेकर गए थे। बावजूद इसके मुकेश की हालात में सुधार नहीं हो रहा था। अस्पताल ने हरिद्वारी को 90 हजार का बिल बनाकर दिया था। हरिद्वारी ने तुषार से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हुआ इस पर हरिद्वारी ने अधिकारियों से शिकायत की थी। डिप्टी सीएमओ ने मामले की जांच की थी। इसके बाद तुषार व अस्पताल पर प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधक से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें