फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राना स्टील पर छापा: फर्जी बिलों से की 26.41 करोड़ की टैक्स चोरी, निदेशक शाह मोहम्मद राना को भेजा जेल

Fri, 06 Dec 2024 08:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर स्थित राना स्टील पर बृहस्पतिवार को जीएसटी टीम ने छापा मारा था। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहीं जांच में पता चला कि जनवरी 2022 से जुलाई 2024 के बीच कंपनी ने फर्जी बिलों की मदद से माल बेचा। 
विज्ञापन
मेरठ कचहरी में शाह मोहम्मद राना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर की कंपनी राना स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शाह मोहम्मद राना ने 150 से अधिक ट्रांजेक्शन और फर्जी बिलों के जरिये 26.41 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की। माल एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) टीम ने बृहस्पतिवार को फैक्टरी में जांच पड़ताल की और निदेशक को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पांडेय ने शाह मोहम्मद राना को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

डीजीजीआई की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता ने बताया कि टीम ने बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर स्थित राना स्टील पर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि जनवरी 2022 से जुलाई 2024 के बीच कंपनी ने अपने डीलर और रिटेलरों को फर्जी बिलों (इनवॉइस) की मदद से गुपचुप तरीके से माल बेचा। दस्तावेज और मोबाइल आदि से भी विभिन्न जानकारी जुटाई गईं। मौके से शाह मोहम्मद राना को गिरफ्तार किया गया। टीम में विकास कुमार, अखिल, पंकज त्यागी, संजय आदि रहे। कार्रवाई के दौरान निदेशक के पक्ष में 250 से अधिक लोगों की भीड़ ने हंगामा किया। इस संबंध में मुजफ्फरनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 
विज्ञापन

कोर्ट में पेश किए फर्जी बिल
डीजीजीआई की तरफ विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार सिंह और वंदना सिंह ने पक्ष रखा और फर्जी बिल पेश किए। कचहरी परिसर में आरोपी की पक्ष की तरफ से काफी लोग मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें