हस्तिनापुर। कस्बे में पुलिस ने सट़्टे की सूचना पर एक व्यक्ति के घर पर छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। छापे के दौरान घर से कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद कर जांच शुरू कर दी।
कस्बे के कुछ लोगों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को कस्बे में एक व्यक्ति के घर छापा मारा। पुलिस को सूचना दी गई थी कि उक्त व्यक्ति द्वारा सट्टा खिलाया जा रहा है। पुलिस को उक्त व्यक्ति के घर पर कई सामान मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि छापे के दौरान तलाशी में पुलिस ने उसके मकान से लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल, कई कैलकुलेटर, पर्ची व रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले की जनता से विवेचना कर रही है। उक्त व्यक्ति के साथ पुलिस ने तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि कस्बे के लोगों की शिकायत पर छापेमारी की गई है कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।