फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आबूलेन के स्टॉल रेस्टोरेंट पर छापा, शराब पीते युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व उसके नौकर पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना पुलिस ने बुधवार रात आबूलेन स्थित स्टॉल रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट मालिक सतवाई निवासी अंकित गुर्जर व उसके नौकर अतुल को पकड़ लिया। शराब पी रहे युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व नौकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि आबूलेन स्थित स्टॉल रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने की काफी समय से सूचना मिल रही थी। इसी के चलते पुलिस ने बुधवार को रेस्टोरेंट पर छापे कीकार्रवाई की। छापे के दौरान पुलिस को रेस्टोरेंट के अंदर दो युवक शराब पीते हुए मिले। पुलिस को देखकर रेस्टोरेंट मालिक व नौकर घबरा गए और रेस्टोरेंट से बाहर भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। छापे के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर की गतिविधियों की जांच की गई और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट के अंदर शराब पी रहे दोनों के युवकों के नाम पते नोट किया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस रेस्टोरेंट मालिक व नौकर को लेकर थाने आ गई। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को नोटिस तामील कराकर थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें