फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर खुशहालनगर में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहालनगर में गोकशी की सूचना पर रविवार को पुलिस पहुंची। तलाशी में पुलिस को मांस बरामद हुआ। पुलिस मकान मालिक को पिल्लोखड़ी चौकी ले गई। पुलिस ने गोमांस न होने का दावा करते हुए आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि खुशहालनगर स्थित मकान में गोकशी की जा रही है। चौकी इंचार्ज ने डायल 112 को साथ लेकर मकान पर छापा मारा। यहां एक फ्रिज में करीब 10 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पुलिस मकान मालिक हसनैन को थाने ले आई। काफी देर गहमागहमी होती रही। पुलिस ने दावा किया कि यह गोमांस नहीं था। यह फ्रिज में रखा पुराना मांस था। हालांकि अवैध कटान की स्थिति पर चौकी पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही। आला अफसरों को भी इस बारे में सूचना नहीं दी गई, जिससे सवाल उठ रहे हैं। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि जांच कराई जाएगी। कटान पर चौकी इंचार्ज से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें