यहां सपा जिलाध्यक्ष की फैक्ट्री पर रेड पड़ी तो करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा हो गया। वहीं छापे की कार्रवाई से हड़कंप मच गया और सपा नेता फैक्ट्री पहुंच गए।
मुजफ्फरनगर में वाणिज्यकर-जीएसटी टीम ने सपा जिलाध्यक्ष एवं उद्यमी गौरव स्वरूप और आकाश कुमार की जय बालाजी रोलिंग मिल्स पर छापे की कार्रवाई कर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी है। अफसरों ने क्रय-विक्रय में अनियमितता के साथ सरिये स्टॉक रिकार्ड में भी अंतर पाया गया। मिल्स प्रबंधन से मौके पर 25 लाख का एडवांस टैक्स जमा कराया गया। इससे पहले डीजीजीएसटीआई की टीम ने 18 मई को शहर की अंबा स्टील और सर्वोत्तम रोलिंग मिल पर छापे की बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों के टैक्स चोरी का खुलासा किया था।
पढ़ें : मंत्री को देख व्यापारियों ने गिराए दुकानों के शटर, फल मंडी में पकड़ी टैक्स चोरी
मेरठ रोड स्थित वहलना इंडस्ट्री एरिया में सपा जिलाध्यक्ष एवं उद्योगपति गौरव स्वरूप, आकाश कुमार और शशांक की साझेदारी में जय बालाजी रोलिंग मिल्स है। सोमवार को वाणिज्यकर-जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर एसके शुक्ला के नेतृत्व में दो दर्जन अधिकारियों की पांच टीमों ने एक साथ छापेमारी की। छापे की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। गौरव स्वरूप सहित कई उद्यमी फैक्ट्री पहुंच गए। अफसरों ने मिल्स प्रबंधन से जो-जो दस्तावेज मांगे, वह दिखाए गए। खरीद और बिक्री से जुड़े बिल रिकार्ड कब्जे में ले लिए गए। कंप्यूटर का डाटा जांच को लिया गया। स्टॉक की जांच के दौरान गड़बड़ी पाई गई। स्टॉक के रिकार्ड में जितना सरिया दिखाया गया, मौके पर उससे ज्यादा मिला।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/