फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी की हत्या के आरोपी की तलाश में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की राधना वाली गली में शनिवार को कपड़ा कारोबारी अबरार (45) की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

अबरार शनिवार दोपहर दुकान से बाइक पर खाना खाने घर जा रहे थे। दुकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर उजैर, फुरकान, मुकीम, मोबिन, इमरान ने घेर लिया था। उजैर ने गोली मार दी थी जो छाती को चीरती हुई निकल गई थी। उसकी मौत हो गई। आरोपी को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई थी। जांच में सामने आया कि अबरार आए दिन अवैध कटान की शिकायत पुलिस से करता था। इसे लेकर हत्या की गई। अबरार के भतीजे सलमान ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा अबरार ने सलीम से पचास लाख रुपये के मकान का सौदा किया था। जिसके चलते आरोपी रंजिश रखते है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि उजैर की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें