फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राहुल परिजनों ने दी ठेकेदार व मकान मालिक के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव मानपुर में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से हुई मजदूर रोहित की मौत के मामले में परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मानपुर निवासी गजेंद्र उर्फ पप्पू मेरठ के थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। गजेंद्र गांव में मकान की दूसरी मंजिल बनवा रहा है। पहली मंजिल पर छज्जे का लेंटर डालने के लिए सैटरिंग लगाई गई थी। शनिवार सुबह रोहित निवासी अम्हेड़ा सैनी थाना किठौर के साथ गांव के ही दो मजदूर विकेश उर्फ लीले और शैंकी छज्जे की सैटरिंग खोलने लगे। सैटरिंग की बल्ली हटते ही पूरा छज्जा भरभराकर गिर गया। मलबे में रोहित और विकेश दब गए। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि विकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
-
जबरन सैटरिंग खुलवाने का आरोप
रविवार को मृतक रोहित का चचेरा भाई यशपाल ग्रामीणों के साथ भावनपुर थाने पहुंचा। जहां उसने मानपुर निवासी ठेकेदार नरेश और मकान मालिक गजेंद्र पर जबरन सैटरिंग खुलवाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिली है। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें