लावड़ - मृतक राहुल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
लावड़। बिसौला गांव में बृहस्पतिवार देर रात तालाब में गिरे राहुल (28) का शव 12 घंटे बाद निकाला जा सका। शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे पीएसी के गोताखोरों ने शव निकाला।
राहुल के पिता सूबे सिंह ने बताया कि राहुल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अविवाहित था। बृहस्पतिवार देर रात राहुल तालाब में गिर गया था। जानकारी पर इंचौली पुलिस, सीओ सदर देहात, एसडीएम मवाना भी मौके पर पहुंचे, लेकिन रात में शव नहीं निकाला जा सका था। शुक्रवार को पीएसी के गोताखोर गांव पहुंचे। काफी देर तलाशने के बाद राहुल का शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक तरफ त्योहार को लेकर परिवार में खुशियों का माहौल था लेकिन राहुल की मौत से परिवार में मातम पसर गया।