फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल संदेश यात्रा के लिए नहीं मिली बस, छोटा हाथी से कर रहे प्रचार

Mon, 17 Oct 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
राहुल गांधी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेसियों को रविवार को भी राहुल संदेश यात्रा के लिए विशेष बस नहीं मिल सकी। दूसरे दिन भी नेताओं को स्टिकर लगा छोटा हाथी ही क्षेत्र में घुमाना पड़ा। राहुल संदेश यात्रा के लिए कांग्रेसियों ने विशेष तौर पर प्रचार बसें बनवाई हैं। इन बसों के बाहर प्रचार संबंधी स्टिकर चिपके हैं और मुख्य नेताओं के बैठने की जगह है। इस बस के जरिये ही प्रत्येक विधानसभा में प्रचार किया जाना है। लेकिन मेरठ को अभी तक बस नहीं मिली है। शनिवार से शहर विधानसभा में शुरू हुई यात्रा रविवार को खत्म हो गई।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे यात्रा प्रभारी आफताब अहमद एवं प्रदेश सचिव तारिक कुरैशी ने जिलाध्यक्ष विनय प्रधान और महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी संग इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। मोनिंदर सूद बाल्मीकि ने नुक्कड़ सभा कराई। इसके बाद फूलबाग कॉलोनी चौक पर अनिल शर्मा ने, गांधी आश्रम चौराहा पर अरुण कौशिक ने और हापुड़ चौराहा पर नसीरुद्दीन अंसारी ने सभा कराई। भूमिया पुल पर सलीम पठान ने यात्रा का स्वागत किया। भगवतपुरा में खेमचंद पहलवान ने तो ब्रह्मपुरी में रंजन शर्मा और माधवपुरम में विनोद शर्मा व महेंद्र गुर्जर ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आफताब अहमद, विनय प्रधान और कृष्ण कुमार किशनी, अभिमन्यु त्यागी आदि ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। मौके पर नसीम कुरैशी, मुगीश जिलानी, आदित्य शर्मा, अखिल कौशिक, हरिकिशन वर्मा, सलीमुद्दीन शाह, तारिक अंसारी, पंडित नवनीत नागर, हासिम अंसारी आदि मौजूद रहे। 

आज सरधना विधानसभा क्षेत्र में जाएगी यात्रा
जिला प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि सोमवार को राहुल संदेश यात्रा सरधना विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सर्किट हाउस पर सुबह 10:30 बजे होगा। यात्रा यहां से लावड़ पहुंचेगी। इसके बाद महलका, रसूलपुर, फलावदा, बड़ा गांव, मटौर, बड़कली, कैली, सलावा, कुशावली, सरधना होते हुए रात में मढियाई आफाक खान के यहां पहुंचकर सभा और रात्रि विश्राम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें