फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: राहुल काला और मन्नू कबाड़ी पर लगा गैंगस्टर, पहले छोड़ा, अब तलाश में दबिश

Wed, 02 Dec 2020 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मन्नू कबाड़ी का आलीशान मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के सोतीगंज में लूट-चोरी के वाहन काटने वाले शातिर कबाड़ी राहुल काला और मन्नू कबाड़ी पर गैंगस्टर लग गई है। पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर 14 ए के तहत शातिर कबाड़ियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। तीन अन्य शातिर कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात व यूपी में चोरी होने वाले अधिकांश वाहन सोतीगंज में आते हैं। इसका खुलासा कई बार हो चुका है। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री से सोतीगंज पर शिकंजा कसने की गुहार लगाई। इसके बाद मेरठ पुलिस ने शातिर कबाड़ियों पर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस का दावा कि सोतीगंज के कबाड़ियों ने लूट-चोरी के वाहन खरीद कर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। पुलिस का दावा है कि मन्नू कबाड़ी के पास करोड़ों की संपत्ति है। उसका आलीशान मकान देखकर पुलिस हैरान रह गई थी। एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा का कहना है कि दोनों शातिर कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो गई है।

पहले छोड़ा, अब तलाश में दबिश
राहुल काला को पुलिस ने पांच दिन पहले पकड़ा था। दो दिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस का दावा था कि वह किसी मुकदमे में वांछित नहीं है। अब गैंगस्टर में नामजद करने के बाद पुलिस दोबारा से उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

तीन और कबाड़ी रडार पर
एसओ सदर बाजार दिनेश चंद्र ने बताया कि तीन और कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। कबाड़ी हाजी इकबाल के दोनों बेटे अफजाल और अबरार भी लूट और चोरी की गाड़ियों के इंजन-चेसिस नंबर बदलकर दूसरे राज्यों में बेचते थे। लखनऊ में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, वहां से दस्तावेज मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें