फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के रोड शो के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Tue, 04 Oct 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बृहस्पतिवार को प्रस्तावित रोड शो के लिए पुलिस प्रशासन ने कडे़ सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी लगाई जाएगी। इसके अलावा बाहरी जनपदों से भी पुलिस फोर्स मांगी गई है। एसपीजी की टीम यहां पहुंच चुकी है। हालांकि सोमवार शाम तक पुलिस को अधिकृत तौर पर रोड शो का कार्यक्रम नहीं मिला था।
विज्ञापन

रोड शो की व्यवस्था संभालने के लिए एसपी ट्रैफिक किरण यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। छह अक्तूबर को शहर में कई स्थानों पर रामलीला की यात्रा और धार्मिक आयोजनों होंगे, इसलिए बाहरी जनपदों से भी पुलिस फोर्स की मांग की गई है। इसके अलावा पीएसी, शहर और देहात क्षेत्रों से सीओ, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल को लगाया जाएगा। रोड शो के मुख्य प्वाइंटों पर दमकल की गाड़ियों के  अलावा पीएसी पिके ट और क्यूआरटी भी लगाई जाएगी।

दूसरे जिलों से मांगी गई फोर्स
डिप्टी एसपी          - 2
इंस्पेक्टर              - 5
सब इंस्पेक्टर          20
हैड कांस्टेबल         25
कांस्टेबल             100

खुफिया एजेंसियाें का भी फोकस
रोड शो के लिए खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सोमवार को दिन भर खुफिया एजेंसियों के लोग कांग्रेस पदाधिकारियों से जानकारी लेते रहे।

रूट डायवर्जन भी होगा
राहुल के रोड शो के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर सकती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अनुसार रोड शो सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा और दोपहर डेढ़ से दो बजे तक चलेगा। शहर के स्कूलाें में दोपहर साढे़ 12 बजे से छुट्टी शुरू हो जाती है। ऐसे में रोड शो के दौरान स्कूली वाहनों का लोड भी सड़कों पर बढ़ जाएगा, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन सकती है। इसको देखते हुए रूट डायवर्जन का प्लान बनाया जा रहा है। हालांकि कांग्रेेस की ओर से अधिकृत रोड शो का रूट मैप ना मिलने की वजह से अभी प्लान तैयार नहीं हुआ है
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस संभालेगी व्यवस्था
टीआई  -         1
टीएसआई -      3
हैड कांस्टेबल    7
कांस्टेबल        78

यहां से निकलेगा रोड शो
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय प्रधान के अनुसार रोड शो सर्किट हाउस से शुरू होगा। इसके बाद वह पुलिस लाइन, कचहरी, एनएएस कॉलेज, ईव्ज चौपला, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, खैरनगर चौक, छतरी वाला पीर, घंटाघर, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली चुंगी, सुपरटेक, रिठानी, परतापुर चौराहा, मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल, मोहिउद्दीनपुर चेक पोस्ट पर पहुंचेगा।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें