फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन ने गोद लिया गांव, एक ही दिन में बदला नजार

Fri, 27 Jul 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के खेड़ा गांव को आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन की टीम ने एक साल के लिए गोद लिया। मंगलवार को आरएएफ की टीम गांव पहुंचकर कायापलट में लग गई। ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम ने गांव में न सिर्फ साफ-सफाई की बल्कि पौधारोपण किया और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया।      

विज्ञापन

   
मेरठ की 108 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने बागपत में बालैनी क्षेत्र के हरिया खेड़ा गांव को एक वर्ष के लिए गोद लिया है। इसके तहत मंगलवार सुबह नौ बजे असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया के नेतृत्व में आरएएफ की बटालियन हरिया खेड़ा गांव में पहुंची। पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव और गांव के ग्रामीणों को साथ लेकर साफ-सफाई और पौधारोपण अभियान चलाया।

सबसे पहले वह प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे, यहां साफ-सफाई की। प्रांगण और खेल मैदान में दर्जनों जगह पौधरोपण किया। विद्यार्थियों को घर के लिए एक-एक पौधा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर चलाया साफ-सफाई अभियान

रेपिड एक्शन फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बटालियन ने गांव की गलियों और मुख्य मार्ग पर साफ-सफाई अभियान चलाया और पौधारोपण भी किया। असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया ने गांव  में घूमकर सभी घरों की महिलाओं से अपने घर के बाहर नाली और सड़क की साफ-सफाई करने के लिए जागरूक किया।
गांव में कमांडेंट शैलेंद्र कुमार और एसडीएम बागपत विवेक यादव भी पहुंचे। उन्होंने भी पौधे लगाए।  एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, रोहित यादव, पवन राणा, मोहित यादव, विक्की यादव का सहयोग रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें