फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुबई में रार्धना के युवक की मौत

Tue, 12 May 2026 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। रार्धना गांव में विवेक सोम के घर बैठे गमजदा परिजन ओर ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका जता सरकार से कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रार्धना गांव निवासी 26 वर्षीय विवेक सोम की दुबई के शारजाह में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक करीब छह माह पूर्व एक निजी कंपनी में नौकरी करने दुबई गया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

परिजनों के अनुसार तीन दिनों से विवेक का मोबाइल फोन बंद आ रहा था। सोमवार को छोटे भाई सन्नी ने विवेक द्वारा पहले दिए गए एक नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने विवेक की मौत की जानकारी दी। दोबारा उसी नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन बंद मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण विवेक के घर पहुंचने लगे। घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुट गईद्ध ग्राम प्रधान बबलू और मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने भारत सरकार और संबंधित दूतावास से मांग की है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाए और शव को जल्द से जल्द भारत लाकर गांव में अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार विवेक परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके परिवार में मां शशि, बहन शालू और छोटा भाई सन्नी हैं। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद विवेक ही घर का सहारा बना हुआ था।

सरधना। रार्धना गांव में विवेक सोम के घर बैठे गमजदा परिजन ओर ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें