मवाना। भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में और जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में संचालित मतदाता जागरुकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत शुक्रवार को एएस इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम की छात्राओं ने मतदान के महत्व और निष्पक्ष मतदान विषय पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए, जिसमें कक्षा 11वीं की राधिका ने प्रथम, कक्षा 10वीं की खुशी ने द्वितीय और शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. मेघराज सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।