फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बढ़ी सर्दी, दिन में गर्मी हुई कम

Thu, 20 Oct 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अक्तूबर में सर्द हो रही रातों के बीच न्यूनतम पारा तीसरी बार 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन में पारा अभी भी 34 डिग्री पर रुका है, लेकिन गर्मी का असर कम हो गया है। सर्द रातों से मौसम बदल रहा है।  
विज्ञापन

आधा अक्तूबर बीत चुका है, लेकिन दिन का तापमान कम नहीं हो रहा। दिन की अपेक्षा रात का मौसम सर्द हो रहा है। पिछले पांच दिन में रात का तापमान तीसरी बार 15 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में उमस गायब होने पर मौसम शुष्क हो गया है। हवा चलने से दिन में गर्मी से राहत मिली है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 60 और न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट आई है। रात के तापमान में आ रही कमी से मौसम सर्द हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात में सर्दी का असर बना रहेगा और दिन के तापमान में भी धीरे धीरे गिरावट आएगी।

इन तारीख को कम हुआ पारा
अगर अक्तूबर माह में अभी तक न्यूनतम तापमान तीन बार न्यूनतम डिग्री पर पहुंचा है। 16 अक्तूबर को 15.1 और 17 अक्तूबर 15.8 व 19 अक्तूबर को 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात का गिरता पारा सर्दी को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें