फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद से नहीं होगा भाजपा का गठबंधन : केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 05 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश से सपा, बसपा और कांग्रेस का खेल खत्म हो चुका है। भाजपा को प्रदेश की जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। विधानसभा चुनावों में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बसपा के नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि रालोद से भाजपा का कोई गठबंधन नहीं होगा।
विज्ञापन

मौर्य शुक्रवार को सहारनपुर जाते समय बाईपास स्थित रिसॉर्ट में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में रिकॉर्ड काम कराए हैं। अखिलेश यादव को प्रदेश की जनता की आह लगी है। यही वजह है कि उनका रथ लोहियाजी के द्वार पर ही रुक गया। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के चुनाव के बाद बसपा का नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा। वह बोले कि राम मंदिर भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र है। हम भी चाहते हैं कि शीघ्र न्यायालय का फैसला आए और राम मंदिर का निर्माण शुरू हो। जनता के पूर्ण समर्थन के साथ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। रालोद से न तो भाजपा का गठबंधन है और न होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूर्व सैनिक की आत्महत्या के दौरान उसके परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के मामले में सियासत ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि जिस दल को कभी सैनिकों से कोई लगाव नहीं रहा, उसके नेता भी सैनिकों की बात करके सियासत पर उतर आए हैं। ऐसे नेताओं को प्रदेश की जनता सबक सिखाने की तैयारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से शुरू होने वाली भाजपा की रथ यात्रा पूरे प्रदेश में संदेश देगी। इस दौरान भाजपा नेता समय सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने फूल-मालाओं से मौर्य का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रविंद्र भड़ाना, मेयर हरिकांत आहलूवालिया, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, रणवीर राणा, बिजेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जगदीश सैनी, अजय गुप्ता, भरत सिंह सैनी, पुलकित सैनी, हरीश चौधरी, अनिल सैनी, हरवीर पाल, पदम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें