...सात दिवसीय कथा का समापन, तुलसी विवाह का भी हुआ आयोजन
...कार्तिक मास की प्रभात फेरी ने कोरी और खटीक मोहल्ले में किया भ्रमण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
लालकुर्ती श्री रामा संकीर्तन मंदिर में 15 नवंबर से चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शनिवार को राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंग के साथ भावपूर्ण समापन हो गया। कथा व्यास अम्बुज मिश्रा ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश दिया। अंतिम दिन तुलसी विवाह की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई।
ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि कार्तिक मास की प्रभात फेरी ने कोरी मोहल्ला और खटीक मोहल्ले की बस्तियों में भ्रमण कर भगवान के नाम का संदेश दिया। उन्होंने सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की। रविवार को प्रभात फेरी रॉयल होटल और वाल्मीकि बस्तियों में दीप जलाते हुए भ्रमण करेगी। इस दौरान प्रचार सचिव राजेश शर्मा और नवीना छाबड़ा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।