फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए ऑनलाइन क्विज

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। लॉकडाउन के दौरान घर पर बोरियत महसूस रहे बच्चों एवं अभिभावकों को अब ज्ञान के साथ इनाम पाने का मौका मिलेगा। सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत ऑनलाइन गंगा क्विज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस प्रतियोगिता के परिणाम 5 जून को घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत जल शक्ति मंत्रालय के निर्देश पर ऑनलाइन गंगा क्विज कराने के निर्देश दिए हैं। जिसकी जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
गंगा क्विज में भाग लेने के लिए सबसे पहले बच्चे व अन्य लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए अभिभावक वेबसाइट से ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बच्चों को नंबर नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक को देना होगा। सभी बच्चों की सूची बनाकर वह जिला परियोजना अधिकारी को भेज देंगे। 22 मई तक प्रतियोगिता चलेगी। प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को टेबलेट्स व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वहीं, 100 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, नॉलेज किट आदि इनाम के रूप में दी जाएंगी। प्रतियोगिता में सभी बोर्ड के स्कूल रजिस्ट्रेशन करके बच्चों को भी क्विज में शामिल कर सकते हैं।
सरकार की अच्छी पहल
यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे बच्चों को मां गंगे के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। किस तरह गंगा पृथ्वी पर आई और लोगों के जीवन में गंगा का क्या महत्व है। इसकी जानकारी से बच्चे लाभांवित होंगे।-नीरू चौधरी, प्रधानाचार्या, चौधरी बारू सिंह जूनियर स्कूल लावड़
विज्ञापन

बच्चों की बोरियत होगी खत्म
इस प्रतियोगिता से बच्चों की बोरियत खत्म होगी। लॉकडाउन के दौरान घर बैठे बच्चे ज्ञान व इनाम दोनों प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन शिक्षण के बाद बच्चे खाली बैठकर समय बर्बाद कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के जरिए बच्चों का समय भी कट जाएगा और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त होगी।-डॉ. नीरा तोमर, प्रधानाचार्या, श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर
कोई भी ले सकता है भाग
इस क्विज में सभी बोर्ड के बच्चों के साथ अन्य लोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रजिस्ट्रेेशन नम्बर उन्हें उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद वह सभी बच्चों व अन्य लोगों की सूची तैयार कर जिला परियोजना अधिकारी को भेज देंगे। दौराला ब्लॉक के स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों को इसकी जानकारी दी जा रही है ताकि वह ऑनलाइन शिक्षण कार्य के दौरान बच्चों को इस प्रतियोगिता की जानकारी दे सके।-रविंद्र कुमार, दौराला ब्लॉक समन्यवक नेहरू युवा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें