फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लूट की वारदात के बाद श्रीरामचंद्र एन्क्लेव में सुरक्षा पर सवाल उठे, सीसीटीवी भी नहीं लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-बदमाशों ने तीन सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर स्थित रामचंद्र एन्क्लेव कॉलोनी में शुक्रवार रात कई करोड़ रुपये के दो ट्रांसफार्मरों का सामान लूट लिया गया। आठ-दस बदमाशों ने कॉलोनी के तीन सुरक्षाकर्मियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे।

बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को एक कमरे में ले जाकर कपड़े की चादर के टुकड़ों से उनके हाथ-पांव बांध दिए। करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद बदमाश आराम से लूटपाट कर फरार हो गए। उन्होंने 250 केवी के दो ट्रांसफार्मरों का सामान लूटा। सुरक्षा एजेंसी के मालिक प्रवीण ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के अनुसार बदमाश अचानक आए और उन्हें दबोच लिया। वे कमरे से मात्र दस मीटर की दूरी पर थे जब यह घटना हुई। प्रवीण ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने कहा कि सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पुलिस घटना के खुलासे में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

पुलिस जांच जारी
पुलिस अब जंगल में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। लूट के बाद कॉलोनी में तैनात सुरक्षाकर्मियों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें