मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में परतापुर फ्लाईओवर के पास बुधवार देर रात चोरों ने मकान की छत के रास्ते प्लाईवुड की दुकान में चोरी के लिए गेट तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन आवाज होने पर लोग जाग गए। चोरों स्वयं को घिरता देख मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि लोहियानगर थानाक्षेत्र के बजोट गांव निवासी जावेद की परतापुर फ्लाईओवर के पास वेल्डिंग वर्क्स की दुकान है। बुधवार शाम जावेद दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। बुधवार देर रात चोर पेड़ों के रास्ते छत पर पहुंचे और लकड़ी के गेट को तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान में रखे भारी लकड़ी के दरवाजों को उठाने में असफल रहे। इसके बाद पास ही रिठानी निवासी मनीष शर्मा की प्लाईवुड की दुकान में घुसने के लिए प्रयास किया। वहां पर शोर हुआ तो लोग जाग गए और वे मौका पाकर भाग गए। हालांकि दोनों ही दुकानों से कोई सामान चोरी नहीं गया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।