फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रक्षाबंधन मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, प्रतिमाएं नहीं लगाने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना अनुमति शुरू किया मेला, सुधार नहीं होने पर विराेध की भी चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे में आयोजित 10 दिवसीय रक्षाबंधन मेले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेले के उद्घाटन के बाद अब अनुमति, अधूरी व्यवस्थाओं और मुख्य प्रवेश द्वार पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं नहीं लगाए जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को आधी-अधूरी तैयारियों के बीच मेले का उद्घाटन कर दिया गया। वहीं, उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही। बताया जा रहा है कि ईओ ने मेले से जुड़े कई कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी।
कस्बे में प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी नगर पंचायत की ओर से मेले की तैयारियां शुरू की गई थीं। हालांकि, उद्घाटन के समय तक कई व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकी थीं। इसके बावजूद मेले का शुभारंभ कर दिया गया। मेले की अनुमति को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने से लोगों में चर्चाएं रहीं। नगर पंचायत की चेयरपर्सन आफताब बेगम ने मेले के आयोजन के लिए अनुमति होने का दावा किया है।
विज्ञापन

उधर, मेले के मुख्य प्रवेश द्वार पर इस बार देवी-देवताओं की प्रतिमाएं नहीं लगाए जाने को लेकर हिंदू समाज के लोगों में रोष है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन सैनी समेत अन्य लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि रक्षाबंधन मेला लंबे समय से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रहा है। पहले मेले के प्रवेश द्वार को देवी-देवताओं की प्रतिमाओं और धार्मिक स्वरूप से सजाया जाता था। इस बार प्रतिमाएं नहीं लगाए जाने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप लगाया कि मेले की धार्मिक पहचान से जुड़े प्रतीकों को नजरअंदाज किया गया है। साथ ही नगर पंचायत प्रशासन पर आयोजन में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। सुधार नहीं होने पर विराेध की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन



वर्जन....
कुछ कार्यक्रमों और झूलों की अनुमति दी गई है। अभी कुछ को अनुमति नहीं मिली है, जो विचाराधीन है। -उदित नारायण सेंगर, एसडीएम, सरधना


रक्षाबंधन मेले का आज पहला दिन है। बिजली का कार्य करने वालों को प्रतिमाएं लगाने के लिए कहा गया है। जल्द ही प्रतिमाएं लगा दी जाएंगी। -आफताब बेगम, चेयरपर्सन, लावड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें