फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाले बदमाश का फोटो वायरल, उठे सवाल, देखकर आप भी कहेंगे 'इनकी मौज है'

Thu, 03 Jan 2019 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
'सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है'
विज्ञापन

पुलिस की एक और मुठभेड़ पर सवाल उठ रहे हैं। नए साल की शुरुआत पर दरोगा और सिपाही पर चाकू से हमले करने के आरोपी ने 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दावे को धुएं में उड़ा दिया। जी हां आरोपी की एक फोटो वायरल होने के बाद जहां पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दुसरी और चर्चाएं चल रही हैं कि यूपी पुलिस मुठभेड़ से पहले चाकूबाज बदमाश की इस तरह आवभगत करती है। वायरल फोटो का क्या है माजरा आप खुद ही जान लीजिए:-

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी बदमाश कार में बैठकर सिगरेट पी रहा है, यह फोटो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। 

31 जनवरी की आधी रात करीब एक बजे आतिफ नाम के सिरफिरे ने एल ब्लॉक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार और सिपाही उपेंद्र सिरोही को जैदी फार्म चौकी के सामने चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। मंगलवार सुबह नौचंदी पुलिस ने दावा किया कि रात भर आतिफ की तलाश की गई और घटना के 12 घंटे के भीतर आतिफ से नौचंदी मैदान में मुठभेड़ हो गई। 

मुठभेड़ में आतिफ ने तमंचे से पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आतिफ के पैर में लगी और वह दबोच लिया गया। इस दौरान सवाल उठे थे कि चाकू के साथ भागे आतिफ पर तमंचा कहां से आया। अब बुधवार को सोशल साइट पर एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें घायल आतिफ मुठभेड़ के बाद एक कार में सिगरेट के कश लगाता नजर आ रहा है। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस फोटो को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मियों को देखने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वायरल फोटो में आतिफ एक कार की पिछली सीट पर दाहिनी तरफ बैठा है। उसके दाहिने हाथ में पट्टी बंधी है तो वहीं चेहरे पर आंख के पास भी चोट भी लगी हुई है। वह अपने बाएं हाथ से सिगरेट लेककर कश लगा रहा है और धुआं उड़ाते हुए पोज दे रहा है।

इस फोटो के वायरल होने के बाद यह भी चर्चाएं हैं कि आतिफ के परिवार के सदस्यों ने पुलिस एन्काउंटर को फर्जी साबित करने के लिए कोई साजिश तो नहीं रची है। गौरतलब है कि वारदात के बाद मौके से फरार होने के बाद उसने दिल्ली में उपचार कराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें