नोट= मैन खबर की साइड स्टोरी है। दोनों को मर्ज कर ले
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम/दौराला। एटूजेड कॉलोनी के गेट नंबर दो के पास स्थित जना स्माॅल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में चोरी के प्रयास की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संबंधित बैंक द्वारा गोल्ड लोन की सुविधा भी दी जाती थी। घटना के बाद यह बात भी सामने आ रही है कि नकदी के साथ बैंक के लॉकर में सोना भी रखा हुआ था। हालांकि, बैंक अधिकारियों और पुलिस ने लॉकर में रखे सोने की मात्रा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी देने से परहेज कर रहें हैं।
घटना के बाद ग्राहकों में दहशत का माहौल है। जिन लोगों ने अपनी जमा पूंजी और कीमती आभूषण बैंक के लॉकर में सुरक्षित समझकर रखे थे, वे अब असमंजस में हैं। यदि चोर लॉकर तक पहुंचने और उसे तोड़ने में सफल हो जाते, तो उनकी वर्षों की गाढ़ी कमाई एक झटके में खत्म हो सकती थी। बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहें है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है। वहीं, बैंक प्रबंधन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है और स्पष्ट जवाब देने से बचता नजर आ रहा है। पुलिस भी मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की गई है। इस घटना ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि लॉकर में रखे सोने को नुकसान पहुंचता, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होती बैंक की या फिर ग्राहकों को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ता। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बैंक की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।
घटना स्थल से ये मिले औजार
पुलिस को बैंक के पीछे खेत में एक हथौड़ा, एक खंती, पेचकस, सरिया आदि औजार मिले। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मिले औजारों फिंगर प्रिंट लिए। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। कब्जे में ली गई डीवीआर पुलिस के लिए अहम सबूत है। पुलिस डीवीआर की जांच करने में भी जुट गई है।