फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के सरधना में क्वारंटीन में रह रहे लोगों ने फेंका भोजन, नोटिस जारी

Tue, 28 Apr 2020 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
food - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ से सटे सरधना में सोमवार को जैन इंटर कॉलेज एवं लोकप्रिय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किए गए लोगों द्वारा भोजन फेंका जा रहा है। इस पर पालिका अधिशासी अधिकारी ने नोटिस तामील कराया है।
विज्ञापन


पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि यह भोजन का दुरुपयोग ही नहीं अपमान भी है। कोराना संदिग्ध द्वारा खुले में भोजन या उसका खाली पेकेट अथवा दवा का रैपर फेंका जाता है तो उसे पशु-पक्षी द्वारा खाने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

खाली पैकेट एवं रैपर आदि डस्टबिन में ही डाले जाएं। यदि किसी ने भोजन का दुरुपयोग या अपमान किया तो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उनके द्वारा नोटिस जैन इंटर कॉलेज व लोकप्रिय इंटर कॉलेज पर चस्पा कराने के साथ ही क्वारंटीन लोगों को भी जारी किए हैं। जिससे भोजन की बर्बादी एवं कोराना संक्र्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


लोकप्रिय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन लोगों के भोजन की जांच खाद्य निरीक्षक द्वारा कराई जाती है। उनकी देखरेख में ही खाना तैयार कराया जाता है। क्वारंटीन लोगों द्वारा भोजन के पैकेट को फेंके जाने का मामला संज्ञान में आया। इसकी जांच कराई तो मामला सही पाया। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति की गई तो प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें